अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही

DD RAFTAAR
By -
0

 अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही



पाली

पाली पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही के तहत सोजतरोड पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने  बताया की उच्चाधिकारियों के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली रतनाराम वृताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाप्रभारी कमला  पुलिस थाना सोजतरोड़ के नेतृत्व में जिले में चल रहे नशे के विरूद्व अभियान के तहत थाना सोजतरोड ने आज सियाट गांव मे आरोपी किशनाराम पुत्र शिवलाल उम्र 55 साल निवासी सियाट थाना सोजतरोड जिला पाली के रहवासी मकान मे चैकिंग की गई तो आरोपी किशनाराम के रहवासी घर मे 141.56 ग्राम  अफीम मिला। जिस पर आरोपी किशनाराम के कब्जे से कुल 141.56 ग्राम अफिम का दूध बरामद कर प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर मामले में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम

 कमला  थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड

 राजुराम सउनि पुलिस थाना सोजतरोड

राजेन्द्र प्रसाद सउनि पुलिस थाना सोजतरोड

जगदीश मुआ 1099 पुलिस थाना सोजतरोड

रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड

धर्मेन्द्र सिंह कानि 1312 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भूमिका)

जसवंत सिंह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भूमिका)

सुनिल डिडेल कानि 1593 पुलिस थाना सोजतरोड

नौरतराम कानि 1769 पुलिस थाना सोजतरोड

राजकुमार ड्रा. कानि 1236 पुलिस थाना सोजतरोड का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)