किसान का खून से लथपथ शव मिला

DD RAFTAAR
By -
0

 किसान का खून से लथपथ शव मिला


पाली

पाली जिले के धाकड़ी गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान का शव उसके खेत पर मिला। मृतक के सिर पर लाठी, रॉड और पत्थर से हमले के सबूत पुलिस को मिले हैं, जिससे सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।शिवपुरा थाने के धाकड़ी गांव निवासी चुन्नीलाल (50) पुत्र हीरालाल सीरवी हमेशा की तरह मंगलवार को धीनावास रोड स्थित मिठानिया बेरा क्षेत्र में अपने खेत में बोई फसल की रखवाली के लिए गए थे। लेकिन शाम को उनका खून से लथपथ शव मिला । सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर सोजत वृताधिकारी रतनाराम देवासी और शिवपुरा थानाप्रभारी भंवरलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। जहां मृतक का सिर फटा हुआ मिला और सिर से खून बह रहा था। सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका है।  पुलिस ने शव को सोजत  हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

पिता खेत से नहीं लौटे तो दोनों बेटे गए तो मिला शव

मृतक के रिश्ते के भाई ढगलाराम सीरवी ने बताया कि चुन्नीलाल शाम सात बजे तक भी वापस घर नहीं आए तो उनके दोनों बेटे शेराराम और भीकाराम उन्हें लेने खेत पर गए जहां उनका शव मिला। उनके सिर से खून बह रहा था। सिर के पिछले हिस्से में किसी धारदार हथियार से हमला कर बड़ा पत्थर मारकर हत्या किए जाने की आशंका है। सूचना पर पुलिस शाम को ही पहुंच गई थी और पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक धाकड़ी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा भीकाराम पुणे में नौकरी करता है। जबकि दूसरा बेटा शेराराम गांव में पिता के साथ रहता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सुआदेवी और मां हीरकीदेवी हैं। जैसे ही घटना की जानकारी उन्हें मिली उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिन्हें रिश्तेदारों ने संभाला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)