कंठी लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 कंठी लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार 


पाली 

जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के गले से कंठी लूट के मामले में पुलिस ने राजफाश कर दिया है । थाना प्रभारी उगमराज सोनी ने बताया की  खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के डायलाना  जीजीवड़ आईमाता धाम क्षेत्र में मंगलवार को 75 साल की हीरबाई पत्नी घीसाराम जीजीवड़ स्थित आई माता मंदिर के सामने स्थित अपने घर के आंगन में बैठी थी। इस दौरान एक बाइक पर चार युवक आए। वृद्धा को बातों में उलझाया फिर मौका देख उनके गले में पहनी सोने की कंठी लूटकर फरार हो गए।पति घीसाराम  की रिपोर्ट पर खिंवाड़ा पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तकनीकी  अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मामले में अशोक उर्फ आदेश सेठीया पुत्र अमृतलाल सेठियां उम्र 28 साल निवासी मैन बाजार देसुरी नवीन चौहान पुत्र प्रकाश छीपा उम्र 22 साल निवासी घाँचियों का वास देसुरी आसिफ खान पुत्र रमजान खान उम्र 23 साल निवासी नाल का -2023 दरवाजा पटवारघर के पास देसुरी नरेश मेघवाल पुत्र जसाराम उम्र 24 साल निवासी मेघवालों का बड़ा वास देसुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का इस मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम 

 उगमराज सोनी  थानाधिकारी पुलिस थाना खिंवाडा 

2.  बरकत अली स.उ.नि.पुलिस थाना खिंवाडा 3. कुंजबिहारी मु.आ. 1298 पुलिस थाना खिंवाडा

4.  रामकिशन कानि. 1766 पुलिस थाना खिंवाडा (विशेष भूमिका)

 5.जसवंतसिंह गुर्जर कानि. 1399 पुलिस थाना खिंवाडा (विशेष भूमिका)

6.  रविन्द्रसिंह कानि. 792 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।

7.  शैलेन्द्र भाटी कानि. 1804 साईबर सैल जिला पाली।

8.  जोगेन्द्रसिह कानि. 121 साईबर सैल जिला पाली का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)