अवैध डोडपोस्त के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 अवैध डोडपोस्त के साथ चार तस्कर गिरफ्तार



पाली
जिले के खिंवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्यवाही पुलिस ने अवैध डोडपोस्त के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक चेनसिंह महेचा ने बताया कि जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी हेतु कोट सोलंकियान साम्भरियां की तरफ रवाना हुआ। थाने से रवाना होकर मौजा नयांगांव पहुंचा, जहां पर  गौत्तम आचार्य स.उ.नि. साईबर सैल पाली जिला पाली द्वारा  थानाधिकारी को बताया कि पुलिस थाना शिवपुरा के मुकदमा नं. 89/2026 में संदिग्ध व्यक्तियों की लॉकेशन दिवेर की ओर आ रही है, तथा उनके पास में एक आई-20 स्पोर्टज सीआरडीआई कार है, जो दिवेर नाल के रास्ते कोट सोलंकियान की ओर आ सकते है, जिस पर थानाधिकारी  बलभद्रसिंह  मय जाप्ता द्वारा खींमज माताजी मन्दिर साम्भरियां के आगे नाकाबंदी शुरू की गई तभी दिवेर नाल की तरफ से बतायी गयी हुलिये की एक आई-20 कार आयी, जिसमें चार जवान उम्र के व्यक्ति बैठे हुये थे, जो हावभाव से संदिग्ध लग रहे थे।  थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा उक्त कार आरजे 27 सीजी 1168 को रुकवाकर साईड में लेकर चारों व्यक्तियों को कार से नीचे उतारकर नाम पता पूछा व कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में तीन कट्टों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ होने पर  आरोपी रामस्वरूप पुत्र बगडुराम उम्र 21 साल निवासी पेशा पढ़ाई बिरानी नांदड़ी पुलिस थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर, श्रवण पुत्र  पूनाराम उम्र 19 साल पेशा पढ़ाई निवासी खेड़ी सालवा पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर, भजनलाल पुत्र बाबुराम उम्र 23 साल पेशा पढ़ाई निवासी खेड़ी सालवा पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर व महेन्द्र पुत्र  मनोहर राम जाति विश्नोई उम्र 21 साल पेशा खेतीबाड़ी निवासी खेड़ी सालवा पुलिस थाना डांगियावास को  गिरफ्तार कर 38.840 किलो डोडापोस्त सहित घटना में प्रयुक्त वाहन आई-20 कार को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम

1. बलभद्रसिंह  थानाधिकारी पुलिस थाना खिंवाडा

2.  श्रवण कुमार स.उ.नि पुलिस थाना खिंवाडा

3.  गौत्तम आचार्य स.उ.नि साईबर सैल पाली जिला पाली

4.  कुन्जबिहारी हैड कानि. नं. 1298 पुलिस थाना खिंवाडा

5.  बलराम कानि. नं. 1018 पुलिस थाना खिंवाडा

6.  प्रकाश कानि. नं. 1288 पुलिस थाना खिंवाडा

7.  भरतसिंह कानि. नं. 1311 पुलिस थाना खिंवाडा

8.  भीखाराम कानि. नं. 223 पुलिस थाना खिंवाडा

9.  खेमराज कानि. नं. 697 पुलिस थाना खिंवाडा

10.  राधेश्याम कानि. नं. 335 पुलिस थाना खिंवाडा

11.  नन्दसिंह कानि. नं. 1046 पुलिस थाना खिंवाडा का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)