ड्रग्स फैक्टी की सूचना पर पहुंची AGTF टीम ने तीन को धरा

DD RAFTAAR
By -
0

 ड्रग्स फैक्टी की सूचना पर पहुंची AGTF टीम ने तीन को धरा 


पाली

 जिले में MD-ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलने की सूचना पर शनिवार को जयपुर से AGTF (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स)की टीम पाली पहुंच गई। यहां टीम ने एक मकान पर दबिश दी। लेकिन महज 74.13 ग्राम एमडी मिली। इसे जब्त कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ जारी है। मामला मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बिठूड़ा कलां गांव का है। सोजत वृताधिकारी रतनाराम देवासी ने बताया की मुखबिर की सूचना पर जयपुर से AGTF टीम ने मारवाड़ जंक्शन थाना (पाली) पुलिस के साथ इलाके के बिठोड़ा कलां गांव पहुंची। यहां शेरू खान पुत्र इब्राहिम के मकान पर दबिश दी। मकान के पहले फ्लोर पर एक कमरे में 3 युवक मिले। इनकी तलाशी ली तो 74.13 ग्राम एमडी मिली। जिसे जब्त किया गया। पूछताछ के बाद शेरू खान पुत्र इब्राहिम खान (25) निवासी बिठोड़ा कलां अजय उर्फ रवि पुत्र छगनचंद (23) निवासी सींचाना सिरियारी और राहुल पुत्र सूजाराम (20) निवासी चेलावास मारवाड़ जंक्शन को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)