किसान की हत्या का राजफाश, बेटा ही निकला हत्यारा

DD RAFTAAR
By -
0
किसान की हत्या का राजफाश, बेटा ही निकला हत्यारा
पुलिस गिरफ्त में आरोपी 

पाली

पाली के शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में किसान का खून से लथपथ शव मिला था। पुलिस ने इस हत्या के मामले में राजफाश कर दिया है पुलिस ने बताया की पिता को बेटे ने ही मारा था। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि पिता की नशे की लत के कारण शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे थे। कई बार समझाया लेकिन पिता नहीं समझे। 21 अप्रेल भी खेत में इस बात को लेकर पिता से कहासुनी हुई थी। गुस्से में धारदार हथियार (दांतली) से सिर पर कई बार वार कर पिता  की हत्या कर दी।आरोपी बेटे ने पूछताछ में पुलिस को बताया पिता की नशे की लत के कारण समाज में बदनामी भी होती थी। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात में उपयोग लिया हथियार कुएं में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।पाली जिले के शिवपुरा थाने के धाकड़ी गांव निवासी चुन्नीलाल सीरवी (50) की खेत में खून से लथपथ लाश मिली थी। इसमें पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे भीकाराम को गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी रतनलाल ने बताया कि आरोपी का एक फोटो जेब से मौके पर गिर गया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।आरोपी पूना में काम करता था। जो करीब 10 दिन पहले ही गांव आया था। आरोपी का पकड़े को लेकर सीरवी समाज के लोगों ने सोजत एसडीएम ऑफिस के बाहर 22 अप्रेल को जब धरना दिया तो उसमें भी आरोपी शामिल रहा। और पिता के हत्यारे को पकड़ने की बात कही थी।

खेत पर मिली थी लाश

बता दें कि पाली जिले के शिवपुरा थाने के धाकड़ी गांव निवासी 50 साल के चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल सीरवी हमेशा की तरफ मंगलवार 21 अप्रेल को धीनावास रोड मिठानिया बेरा क्षेत्र में खेत में बोई फसल की रखवाली के लिए गए थे। जहां शाम को खून से लथपथ उसकी बॉडी मिली। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक धाकड़ी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के दो बेटे है। एक बेटा भीकाराम पूना में जॉब करता है दूसरा बेटा शेराराम गांव में पिता के साथ रहता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सुआदेवी और मां हीरकीदेवी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)