कराडी हत्याकांड का खुलासा आरोपी सगे दो भाई गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 कराडी हत्याकांड का खुलासा आरोपी सगे दो भाई गिरफ्तार 


पाली

पाली में गहनों के लिए 65 साल की बुजुर्ग प्यारीदेवी सीरवी निर्मम हत्या कर दोनों पैर काटने के मामलें पुलिस को सफलता हाथ लगी है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बैंगलोर व अहमदाबाद क्षेत्र से दस्तयाब किया है। जल्द अमीर होने की सोच व लूट के इरादे से बदमाशों ने वृद्धा को अकेला देख धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पैर में पहने गहने लूटने के लिए वृद्धा के दोनों पैर ही काट दिए थे।पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने  मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव में 01 अप्रेल की शाम को गांव के सूखे तालाब मे पैर कटा शव मिला जिसकी पहचान कराड़ी गांव निवासी 65 साल की प्यारीदेवी के  रूप में हुई थी। जिनके कान, नाक, गले और पेरों में पहने गहने गायब थे। पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या करने का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। वृद्धा अपने खेत पर गई थी तब आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया ओर दूर अपने कार्यस्थल बैंगलोर व अहमदाबाद भाग गए । पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य व साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची एवं आरोपी भरत भाई पुत्र जालाभाई चौकीदार उम्र 22 साल पैशा कबाडी की दुकान पर मजदुरी निवासी आश्रमशाला, प्रान्तीज नाननपुर, साबरकांठा जिला गुजरात हाल जोगणी मॉ मन्दिर के पास, संतोषी नगर, अहमदाबाद (गुजरात) मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली। राजू भाई पुत्र जालाभाई चौकीदार उम्र 25 साल पैशा मिट्टी के बर्तन की दुकान मैसुर रोड़ बिदडी बैंगलूर कर्नाटका मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी सगे भाई है।


 आरोपी वृद्धा को अकेला देखा तो की वारदात


पुलिस  ने बताया कि दोनों आरोपी बैंगलोर व अहमदाबाद क्षेत्र में मजदूरी करते है। जो मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के ही निवासी  हैं। जल्द अमीर बनने की चाह में लुट के लिए रेकी भी की थी । 01 अप्रेल को सूनसान क्षेत्र में जब उन्होंने वृद्धा प्यारीदेवी को अकेला देखा और उनके गले, कान और पेरों में पहने गहने देखे तो अचानक लूटने की साजिश रची। और वृद्धा को पकड़कर उनके गहने लूटने का प्रयास किया। प्यारीदेवी ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। इससे आवेश में आकर उन्होंने धारदार हथियार से वृद्धा की हत्या की। और गहने लूटे। पैर में पहने चांदी के गहने नहीं खुले तो आरोपियों ने दोनों पैर ही काट दिए और फिर गहने लूटकर वापस बैंगलोर की तरफ फरार हो गए।


पुलिस की मेहनत लाई रंग


इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों से लेकर सीरवी समाज में भारी रोष था। उन्होंने मारवाड़ जंक्शन थाने के बाहर आरोपियों को पकड़ने के लिए धरना भी दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद वे धरने से उठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने ASP जयसिंह तंवर ASP चैनसिंह महेचा, साइबर सेल के गौतम आचार्य,वृताधिकारी सोजत रतनाराम देवासी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम में शामिल मारवाड़ जंक्शन SHO राजेन्द्र कुमार व टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मी हर एंगल से मामले की जांच में जुटे। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साइबर सेल व मुखबिर तंत्र का एक्टिव किया गया। तब जाकर उन्हें आरोपियों के बारे में सुराग मिला। जिस पर एक टीम बैंगलोर गई जहां से आरोपियों को पुलिस ने दस्तयाब किया।

 ये है आरोपी 

भरत भाई पुत्र जालाभाई चौकीदार उम्र 22 साल पैशा कबाडी की दुकान पर मजदुरी निवासी आश्रमशाला, प्रान्तीज नाननपुर, साबरकांठा जिला गुजरात हाल जोगणी मॉ मन्दिर के पास, संतोषी नगर, अहमदाबाद (गुजरात) मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली। राजू भाई पुत्र जालाभाई उम्र 25 साल पैशा मिट्टी के बर्तन की दुकान मैसुर रोड़ बिदडी बैंगलूर कर्नाटका मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को गिरफ्तार किया हैं

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)