नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार थाना सिरियारी व जिला स्पेशल टीम की NDPS एक्ट में बड़ी कार्यवाही
पाली
रिपोर्टर - रमेश दायमा
जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के करमाल तिराहे पर पुलिस ने प्रभावी नाकाबंदी कर पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (DST) की सतर्कता से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि पुलिस थाना सिरियारी व जिला स्पेशल टीम (DST) की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु करमाल तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक एक अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व एक एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। जिस पर पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (DST) को संदेह हुआ। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए उक्त अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 को चेक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 में रखे कट्टों में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त छिपाकर रखा हुआ पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का नियमानुसार वजन करने पर कुल 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। पुलिस द्वारा 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं परिवहन में प्रयुक्त एक अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805, एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 को जब्त कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में ओमप्रकाश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं रतनाराम देवासी वृत्ताधिकारी सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा जिला स्पेशल टीम (DST) व पुलिस थाना सिरियारी की सयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए NDPS एक्ट में बड़ी सफल कार्यवाही की गईं। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना सिरियारी टीम व जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा 300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी मदनलाल पुत्र गोरधनराम उम्र 29 साल पैशा मजदूरी निवासी हमीरनगर फिंच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर, कुलदीप पुत्र जयकिशन उम्र 20 साल पैशा मजदूरी निवासी हमीरनगर फिंच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर ,सराज खांन पुत्र सुलतान खांन उम्र 35 साल पैशा एम्बुलेन्स चालक निवासी इन्द्रा कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली ,शाहरूख पुत्र चांद मोहम्मद उम्र 35 साल पैशा मजदूरी निवासी इन्द्रा कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली जिला पाली सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा मादक पदार्थों के परिवहन में स्कोटिंग में प्रयुक्त एक अल्टो कार K10 VXI रजि० नम्बर डीएल 6 सीएम 2805 व अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त एम्बुलेन्स टवेरा रजि० नम्बर आरजे 39 पीए 0690 जब्त की गई।
गठित टीम
राजेन्द्रसिंह प्रभारी डीएसटी
चन्द्रवीरसिंह सउनि डीएसटी
जगाराम सउनि डीएसटी
धनराज मुआ न. 176 डीएसटी
रामनिवास कानि. 642 डीएसटी (विशेष भुमिका)
लक्ष्मणसिंह कानि. 46 डीएसटी (विशेष भुमिका) प्रकाश पुरी कानि. 1742 डीएसटी
पुखराज कानि. न. 320 डीएसटी
धर्मेन्दसिंह कानि. चालक 1266 डीएसटी
अमीलाल उ०नि० पुलिस थाना सिरियारी
दीनाराम स०उ०नि० पुलिस थाना सिरियारी
ओमाराम कानि० न0 1344 पुलिस थाना सिरियारी
इन्द्रराज कानि० न 468 पुलिस थाना सिरियारी
सुरेष कुमार कानि० न 1387 पुलिस थाना सिरियारी
श्यामलाल कानि० 740 पुलिस थाना सिरियारी
सोमराज कानि० 1354 पुलिस थाना सिरियारी
रामकेश कानि० 1225 पुलिस थाना सिरियारी
प्रकाश कानि० 222 पुलिस थाना सिरियारी का सहयोग रहा।


Post a Comment
0Comments