दस लाख मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

दस लाख मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार 


पाली 

जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस थाना सोजत की इस वर्ष में 11वीं कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ MD के विरूद्ध वाणिज्यिक कार्यवाही करते हुए एक अर्टिगा कार मे से 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद कर तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। एवं मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त वाहन मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को जब्त किया है पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ MD की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीबन 10 लाख रूपये बताई है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने  बताया कि  निशान्त भारद्वाज अति. पुलिस अधीक्षक एवं  रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में दवेन्द्र सिंह  थानाधिकारी सोजत  के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सोजत सिटी पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम प्रभारी गोपालसिंह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान राज्यमार्ग संख्या 58 पर पाबूनाडी के पास एक संदिग्ध मारुति सुजुकी अर्टिगा कार को रूकवा कर कार में बैठे तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर नियमानुसार तीनो युवकों व कार की तलाशी ली गयी तो कार मे बीच की सीट में आर्मरेस्ट के नीचे लगी चैन के अन्दर सीट के कवर में प्लास्टिक की थैली में से अवैध मादक पदार्थ MD कुल वजन 52 ग्राम बरामद कर आरोपी निरजंन नाथ पुत्र भरतनाथ उम्र 29 साल निवासी खारची पुलिस थाना मारवाड जंक्शन पाली व रूपालाल पुत्र भंवरलाल उम्र 34 साल निवासी वीडी नगर जाडन रोड मारवाड जंक्शन पुलिस थाना मारवाड जंक्शन पाली व सुनिल पुत्र बद्री भाई उम्र 31 साल निवासी हीरनखुरी पुलिस थाना रानी पाली को गिरफ्तार कर  प्रकरण  एनडीपीएस एक्ट में  दर्ज किया जाकर अभियुक्तगणो से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है। वृताधिकारी रतनलाल ने बताया कि गठित टीम द्वारा किये गये प्रयास एवं गठित टीम के सदस्यो द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तस्करो के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर थाना क्षेत्र मे तस्करों के संभावित रूट को चिन्हित कर मुखबिर व तकनीकी तंत्र को विकसित किया जाकर थाना क्षेत्र गुजरने वाले राज्यमार्ग संख्या 58 पर नाकाबन्दी कर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

गठित टीम

1. गोपालसिंह उ.नि. पुलिस थाना सोजत 

2. महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत (विशेष भूमिका)

3. विनोद कुमार कानि. 1656 पुलिस थाना सोजत  (विशेष भूमिका)

4. किशोर कुमार कानि. 1326 पुलिस थाना सोजत  आसुचना अधिकारी (विशेष भूमिका)

5. नन्दलाल कानि. 1666 पुलिस थाना सोजत (विशेष भूमिका)

6.  सुभाप कानि. 125 पुलिस थाना सोजत

7.  माधुराम कानि. 630 पुलिस थाना सोजत

8. बिरमराम कानि. 986 पुलिस थाना सोजत सिटी का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)