खिंवाड़ा के लाल सुरेश कुमार भायल ने जीता स्वर्ण पदक

DD RAFTAAR
By -
0

 खिंवाड़ा के लाल सुरेश कुमार भायल ने जीता स्वर्ण पदक 


खिंवाड़ा पाली

जब कोई खिलाड़ी अपने सपनों को जुनून, अनुशासन और अथक मेहनत से सींचता है, तब उसकी सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं रहती बल्कि पूरे देश के गौरव का कारण बनती है। ऐसे ही खिंवाड़ा धनला निवासी सुरेश कुमार भायल ने  थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 210 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतकर खिंवाड़ा धनला  ही नहीं बल्कि भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। उन्होंने बताया की यह उपलब्धि वर्षों की कठिन मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है। खेल के प्रति उनकी निष्ठा और निरंतर अभ्यास ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया है जहा उन्होंने विश्व स्तर पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराया। स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, समाज और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। पावरलिफ्टिंग जैसे कठिन और चुनौतीपूर्ण खेल में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता। इसके लिए शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और निरंतर संघर्ष की आवश्यकता होती है।  सुरेश कुमार भायल ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं होती। उनके खिंवाड़ा आगमन पर समाजसेवी एवं सीरवी समाज अध्यक्ष कालूराम सीरवी कोषाध्यक्ष भानाराम  वेनाराम ने समाजजनों की उपस्थिति में माला पहना कर बधाई दी। सुरेश कुमार हाल में भाग्यनगर हैदराबाद तेलंगाना में व्यापार करते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)