अवैध अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 अवैध अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार


पाली 

​ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व dst टीम की बड़ी कार्यवाही में पुलिस ने अफीम की खेती करते एक को गिरफ्तार किया है। ब्यावर  पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल टीम और रायपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत संबंधित संदिग्ध खेत पर पहुँची।

​जहां तलाशी के दौरान खेत में अवैध रूप से उगाए गए अफीम के कुल 74 पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही इन सभी पौधों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मौके से ही अफीम की खेती करने के आरोपी किशनाराम पुत्र हुराराम जाति जाट उम्र 62 वर्ष बेरा ईंकिया रायपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला  दर्ज कर  मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)