कंटेनर में लगी आग से छः नई कारे बनी कबाड़
पाली
ब्यावर पिंडवाड़ा हाईवे पर रायपुर के समीप सोमवार को एक कंटेनर में आग लग गई। जिससे उसमें भरी छः कारो में से पांच कार जलकर पुरी तरह से कबाड़ बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर सोजत सिटी और ब्यावर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर कंटेनर में आग लगी हुई थी कंटेनर के ड्राइवर महेश पुत्र सत्यनारायण जाट 35 झुंझुनूं निवासी ने बताया कि मेहसाणा से नई गाड़ियां भरकर कर दिल्ली जा रहा था। इस दौरान ये हादसा हो गया इस हादसे में पांच कार जलकर कबाड़ बन गई।

Post a Comment
0Comments