अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार 


पाली 

जिले के सोजत वृत के सिरियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है वृताधिकारी रताराम के सुपरविजन में सिरियारी थाना प्रभारी हुक्म गिरी के नेतृत्व में करमाल चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अफीम दूध के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है थानाप्रभारी हुक्म गिरी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पूछताछ में आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर तलाशी के दौरान 1 किलों 434ग्राम अफीम दूध व एक लाख पैंतालीस हजार रूपये के साथ हिम्मतलाल पुत्र नानुराम निवासी चटावटी भीमगढ़ चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किया एवं एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)