महिला की हत्या कर गहने लुटे पैर भी काट डाले

DD RAFTAAR
By -
0

 महिला की हत्या कर गहने लुटे पैर भी काट डाले 


पाली

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है यहां  65 साल की महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं आरोपी पैर काटकर गहने भी ले गए। महिला का शव बुधवार रात करीब 8:30 बजे गांव के सूखे तालाब में मिला। मामला मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के काराड़ी गांव का है। SHO राजेंद्र कुमार ने बताया की कराड़ी गांव निवासी प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामलाल का लहूलुहान शव मिला। उनके गले पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। दोनों पैर कटे हुए थे। कान गले और पैरों में पहने गहने भी गायब मिले। आशंका है कि बदमाशों ने पहले गला काटकर हत्या की।


 इसके बाद पैरों में पहने चांदी के कड़ले (कड़े) निकालने की कोशिश की। जब वे नहीं खुले तो उन्होंने धारदार हथियार से दोनों पैर काट दिए और गहने लेकर फरार हो गए।महिला ने पैरों में करीब आधा किलो चांदी के कड़ले, कान में सोने के झुमके और गले में 3 तोला सोने का मादलिया पहना हुआ था। घटना में गंभीरता दिखाते  हुए एसपी मोनिका सैन ने भी मौके का निरीक्षण किया और टीम को हर एंगल से जांच के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)