तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी छः लोगों की मौत

DD RAFTAAR
By -
0

 तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी छः लोगों की मौत 


जयपुर 

चूरू जिले के सादुलपुर में एक सड़क हादसे में छ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हादसा तेज रफ्तार कार के आगे चल रहे ट्रक में घुस ने से होना बताया जा रहा है । हादसा शनिवार सुबह 8.30 बजे हुआ हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में सात माह की एक बच्ची भी गंभीर घायल है। जानकारी के अनुसार तारानगर (चूरू) के सोमसीसर गांव का एक परिवार गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) में देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। ददरेवा गांव के पास दुर्घटना हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची एवं घायलों को अस्पताल भेजा। दर्दनाक हादसे से सोमसीसर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)