सरपंच और वार्ड पंच चुनाव को लेकर भारी उत्साह मतदान हेतु लगी लम्बी लाइनें
जयपुर
रिपोर्ट - रमेश दायमा
राजस्थान के 16 जिलों में आज पहले चरण में 3314 सरपंच और 28682 वार्ड पंचों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग होगी। फिर रात तक नतीजे आएंगे।पंच, सरपंच के चुनावों में पिछली बार ईवीएम से वोटिंग हुई थी। लेकिन इस बार बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो रहा है। एक वोटर दो वोट डालेगा। एक बैलेट पेपर पर सरपंच और दूसरे पर वार्ड पंच उम्मीदवारों को वोट डाले जाएंगे।
पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत पाली जिले के बगड़ी नगर, मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर और रानी पंचायत समिति के 157 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1513 पंच चुनने के लिए वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। सुबह के समय कुछ बूथों पर लोगों की भारी भीड़ नज़र आ रही हैं। वही कुछ बूथों पर मतदाता कम ही नजर आए। मतदान को लेकर इस बार 642 बूथ बनाए गए है। 5 लाख 86 हजार 667 मतदाता वोटिंग कर पंच और सरपंच चुनने के लिए वोट करेंगे। वोटिंग के बाद शाम को ही रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

Post a Comment
0Comments