प्रथम चरण पंच व सरपंच पद के लिए चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न
पाली
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में प्रथम चरण की पांच पंचायत समितियों में पंच व सरपंच पद के निर्वाचन के लिए मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर, रानी और बगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के पंच व सरपंच वोटों को लेकर ग्रमाीण में काफी उत्साह देखने को मिला। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी राजेन्द्र टांक ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच पद चुनाव को लेकर प्रथम चरण में मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर, रानी और बंगड़ी पंचायत समिति में कुल 5 लाख 87 हजार 256 मतदाता है। जिसमें बंगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 58 हजार 63 मतदाता पंजीकृत है। इसी प्रकार मारवाड़ जंक्शन में एक लाख 77 हजार 222, रानी स्टेशन में एक लाख 22 हजार 48, सोजत में 85 हजार 18 एवं सुमेरपुर पंचायत समिति में कुल एक लाख 44 हजार 905 मतदाता पंजीकृत है। सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रातः 10 बजे तक बंगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में 19.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी प्रकार मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में 14.75 प्रतिशत, रानी स्टेशन क्षेत्र में 13.67 प्रतिशत, सोजत में 21.20 प्रतिशत एवं सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 16.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे तक बगडी पंचायत समिति क्षेत्र में 43.15 प्रतिशत मतदान हुआ। मारवाड़ जंक्शन में 34.85 प्रतिश, रानी में 34.63 प्रतिशत, सोजत में 47 प्रतिशत एवं सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 36.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं दोपहर 3 बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत के अनुसार सोजत पंचायत समिति में सर्वाधिक 60.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी प्रकार बगड़ी पंचायत समिति में 56.13 प्रतिशत, सुमेरपुर में 48.80 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 47.79 प्रतिशत तथा रानी स्टेशन पंचायत समिति में 46.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी क्रम में सांय 6 बजे सार्वधिक सोजत पंचायत समिति क्षेत्र में 72.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं बगड़ी में 69.91 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 61.55 प्रतिशत, रानी स्टेशन में 56.82 प्रतिशत एवं सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 63.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव के तहत पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की कंटालिया ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने तथा मतदान केंद्रों के भीतर एवं आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। प्रथम चरण चुनाव में जिले की पांचों पंचायत समितियों में की कुल 157 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन करवाया गया। इसके लिए कुल 647 मतदान केंद्र स्थापित किए गए। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

Post a Comment
0Comments