चुनाव ड्यूटी में लगे ASI की हार्ट अटैक से मौत

DD RAFTAAR
By -
0

चुनाव ड्यूटी में लगे ASI की हार्ट अटैक से मौत 


जयपुर 

नगर पालिका चुनाव में ड्यूटी के दौरान पुलिस दल के ASI की हार्ट अटैक से मौत हो गई उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ASI राधेश्याम सांखला 52 की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। ASI राधेश्याम सांखला कोटा के आरके पुरम थाने में तैनात थे। बुधवार से उनकी चुनाव ड्यूटी पुलिस मोबाइल पार्टी कोटा में लगाई गई थी। गुरुवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। साथ मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सांखला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि सांखला बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान कई उल्लेखनीय कार्य किए। ड्यूटी के दौरान उन्होंने चंबल नदी और नहर में डूब रहे तीन-चार लोगों की जान भी बचाई थी। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जा चुका था। उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड भी मिल चुका था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)