तालाब में डूबने से भाई व तीन बहनों की मौत

DD RAFTAAR
By -
0

 तालाब में डूबने से भाई व तीन बहनों की मौत


जयपुर 

धौलपुर में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। भाई को बचाने तीन बहनें कुंड में कूद गईं। डूबने से चारों भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना आंगई थाना क्षेत्र में बिरजा गांव के पास रविवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। ASI मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना के नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि  21 पुत्र लायक सिंह सगी बहन मनोरमा 22 बोतो 25 और चचेरी बहन कल्लो 18 पुत्री भभूति के साथ शनिवार रात बिरजा में हीरामन बाबा के मंदिर आया था। मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारों रात करीब 11 बजे पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे चारों हीरामन कुंड में पहुंचे। रवि नहाने के लिए कुंड में उतरा तो डूबने लगा। उसकी तीनों बहनें भी पास में नहा रही थीं। रवि को डूबता देखकर तीनों उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं। पानी गहरा होने के कारण वे भी डूब गईं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)