मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों को 11-11 सीटें
पाली
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका की 25 वार्डों में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई । गिनती के बाद मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 25 वार्डों में दोनों पार्टियों ने 11-11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है, ऐसे में अब नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।
1 भंवरलाल कांग्रेस
2 भंवरलाल कांग्रेस
3 महेंद्र गर्ग भाजपा
4 मीनाक्षी भाजपा
5 रेखा कांग्रेस
6 विनोद राठौड़ कांग्रेस
7 अबरार खान मेव निर्दलीय
8 नंद कुमार निर्दलीय
9 गंगा देवी कांग्रेस
10 विमला कांग्रेस
11 मीना देवड़ा भाजपा
12 देवाराम भाजपा
13 भोपाल सिंह भाजपा
14 मनोहरलाल कांग्रेस
15 नगेन्द्र सिंह कांग्रेस
16 निर्मल माली कांग्रेस
17 अनिल कुमार भाजपा
18 घनश्याम सिंह निर्दलीय
19 दिलीप मेवाड़ा भाजपा
20 हिम्मतमल सोनी भाजपा
21 इमरान अली कांग्रेस
22 लियाकत अली कांग्रेस
23 अनुकृति राज चौहान भाजपा
24 कांता भाजपा
25 कल्पेश जैन भाजपा से विजय रहे।
इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने 25-25 प्रत्याशी उतारे। आम आदमी पार्टी के 2, बसपा का 1 और 41 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही, जबकि कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण बिगाड़े। यहां चेयरमैन का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।
Post a Comment
0Comments