संदिग्ध हालात में 44 वर्षीय विवाहिता की मौत

DD RAFTAAR
By -
0

 संदिग्ध हालात में 44 वर्षीय विवाहिता की मौत



पाली

जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र के रिसानिया के रावतों का बेरा बड़ा आहट पर सोमवार को 44 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान लीला देवी 44 पत्नी सुखसिंह रावत के रूप में हुई। सूचना पर सोजत रोड पुलिस पहुंची। एवं शव कब्जे में लिया। शव को सोजत रोड के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जिसका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। थानाधिकारी कमला लोहार ने बताया कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)