नगर पालिका आम चुनाव 2026 पालिका क्षेत्रों के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

DD RAFTAAR
By -
0

 नगर पालिका आम चुनाव 2026 पालिका क्षेत्रों के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त


पाली

 नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने चुनाव संबंधी आदेशों की अनुपालना में पाली जिले के समस्त नगर पालिका क्षेत्रों के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर निगम पाली के लिए बाली अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्रसिंह को रिटर्निंग अधिकारी एवं पाली उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका सोजत सिटी के लिए सोजत उपखण्ड अधिकारी रवि प्रकाश को रिटर्निंग अधिकारी एवं सोजत तहसीलदार कूंपसिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका सोजत रोड़ के लिए लोक सेवाएं सहायक निदेशक दीपक सांखला को रिटर्निंग अधिकारी व बगड़ी नायब तहसीलदार माधुराम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन के लिए मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह जोधा को रिटर्निंग व मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार भागीरथ चौधरी को सहायक रिटनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया। नगर पालिका सादड़ी के लिए देसूरी उपखण्ड अधिकारी विश्वजीतसिंह को रिटर्निंग अधिकारी व देसूरी तहसीलदार फतेहसिंह राठौड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका बाली के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक भागीरथ राम को रिटर्निंग अधिकारी व बाली तहसीलदार सुरजपालसिंह को सहायक रिटनिंग अधिकारी, नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन के लिए बाली उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई व नायब बेडा तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह शक्तावत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी क्रम में नगर पालिका रानी खुर्द के लिए रानी उपखण्ड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी को रिटर्निंग अधिकारी एवं रानी तहसीलदार अंबाराम बोसिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका सुमेरपुर के लिए सुमेरपुर उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार को रिटर्निंग अधिकारी व सुमेरपुर तहसीलदार मोहनलाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नगर पालिका तखतगढ़ के लिए रोहट उपखण्ड अधिकारी पूरण कुमार को रिटर्निंग अधिकारी व तखतगढ़ नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)