कलेक्टर की प्रवासियों को अपनी माटी से जोड़ने की अनूठी पहल आओ गाँव चले अभियान..
पाली
पाली जिले के प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सराहनीय पहल करते हुए अभियान प्रारम्भ किया है।इस अभियान आओ गाँव चले अभियान को प्रवासियों का सराहनीय जनसहयोग मिला एवं मिल रहा है। अभियान के अंतर्गत समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रवासी जनों द्वारा गांवों के विकास में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। आओ गांव चले् अभियान के तहत श्री सोनाणा खेतलाजी (जूनी धाम) ट्रस्ट, गांव सोनाणा, ग्राम पंचायत आना, तहसील देसूरी द्वारा पाली जिले के राजकीय विद्यालयों में ‘‘प्रोजेक्ट सुलेख’’ के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 111 स्टडी डेस्क वितरित करने की घोषणा की गई है। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी बल्कि प्रवासियों के अपने गांव के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती नज़र आ रही है। जिला प्रशासन ने इस सराहनीय पहल के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment
0Comments