ट्रक और कार में भिड़ंत 6 लोगों की मौत एक घायल

DD RAFTAAR
By -
0

 ट्रक और कार में भिड़ंत 6 लोगों की मौत एक घायल 


जोधपुर 

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक और कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हेमासर फांटे के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे। वहीं एक घायल का श्रीडूंगरगढ़ के हॉस्पिटल में इलाज जारी है।श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। कार ड्राइव कर रहे ओमप्रकाश (50) पुत्र भागीरथ बिश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी (45) और बेटी प्रमिला (3) के अलावा रोनित (4) पुत्र सुरेंद्र कुमार, यशवी (10) पुत्री अमित और खुशी (8) पुत्री संदीप की मौत हुई है।हादसे में तनवी (2) पुत्री संदीप को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में रेफर किया गया है। सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)