रोडवेज बस कार में भिडंत 4 सगे भाइयों की मौत
पाली
बालोतरा जिले में मंगलवार को रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में 4 सगे भाइयों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, चारों भाई गांव से 22 किलोमीटर दूर कालेवा गांव में काम पर जा रहे थे। इस दौरान पाटौदी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों शवों को नजदीकी अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मृतकों के चचेरे भाई गोपाल निवासी कोडूका, बालोतरा ने बताया की उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) और विशनाराम (29) मकान बनाने का काम करते थे। सोमवार सुबह 9 बजे कार लेकर कालेवा गांव जा रहे थे। पाटौदी गांव के पास जोधपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

Post a Comment
0Comments