15 जोड़े बँधे परिणय सूत्र में किया साथ निभाने का वादा
पाली
नायक समाज का छठा निःशुल्क सामूहिक विवाह व रामदेव मन्दिर प्रतिष्ठा समारोह रामदेव मन्दिर बगीची प्रांगण आंगदोष में आयोजित हुआ।सामूहिक विवाह समेलन में सुबह 7 बजे दूल्हा दुल्हन सहित समाज बंधुओं ने बस स्टेंड से मुख्य बाजार होते हुए रथ व घोडो पर गाँजा बाजे के साथ बन्दोली निकाली गई । बन्दोली में महिलाए व युवाओं ने ढोल बेन्ड बाजौ की स्वर लेहरियो पर जूमते नाचते विवाह स्थल पर पहुँचे वहाँ पर तोरण की रस्म के बाद 15 जोडो को पंडित सुंदरलाल शर्मा ने वैदिक मँत्रोउपचारण सानिध्य में अग्नि के संग सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया ।
वर वधू को दिया आशीर्वाद
समेलन में समाज के पंचपटेल व पदाधिकारी सहित आमंत्रित जन प्रतिनिधियों व समाज बंधुओं ने वर वधू को आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर नायक विकास समिति जिलाध्यक्ष जीवाराम राठौड़ धनला
विवाह समिति अध्यक्ष मुकेश सारण शिक्षा समिति जिलाध्यक्ष चेलाराम वारेसा उपाध्यक्ष रमेश देवड़ा के सानिध्य में मंदिर प्रतिष्ठा एवं सामूहिक विवाह का आयोजन सम्पन्न हुआ इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि ऐसे समारोह से फिजूल खर्ची कम होती है और समाज में एकता बढ़ती है ।
अथितियों भामाशाहो व संतों का किया समान
विवाह कमेठी सदस्यों ने अथितियों व भामाशाहों व संतों का माला साफ़ा छाल भेंट कर समाज बंधुओं द्वारा बहुमान किया गया ।इस समारोह में संत भैरा महाराज के स्वागत में समाज ने बिछाये पलक पावडे इस अवसर पर दलपत राठौड़ धनला राकेश दायमा राहुल पंवार रमेश भेसाणा मुकेश दायमा फतेश वाडिया सेसाराम देवडा प्रतापराम अमराराम पारस देवड़ा चेलाराम वारेसा बाबूलाल आंगदोष दलाराम सोहन देवडा हरीश देवड़ा सहित हजारो समाज बंधु मौजूद थे ।


Post a Comment
0Comments