अवैध डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 अवैध डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार 


पाली 

जिले के सोजत वृत के सिरियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है वृताधिकारी रताराम के सुपरविजन में सिरियारी थाना प्रभारी हुक्म गिरी के नेतृत्व में अंजी  की ढाणी के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है थानाप्रभारी हुक्म गिरी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पूछताछ में आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर तलाशी के दौरान 15 किलों 50 ग्राम डोडा पोस्त के साथ विक्रम पुत्र मुन्नाराम निवासी जाडन  को गिरफ्तार किया एवं एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

गठित टीम 

1. हुकमगिरी थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी 

2. मादुराम एएसआई पुलिस थाना सिरीयारी 

3. अशोक कुमार कानि 1426 पुलिस थाना सिरीयारी

4. सुभाष कानि 151 पुलिस थाना सिरीयारी 

5. ओमाराम सारण कानि 1344 पुलिस थाना सिरियारी 

6. गौतमचन्द कानि 1822 पुलिस थाना सिरीयारी 

7. मुकेश कुमार कानि चालक 1565 पुलिस थाना सिरियारी का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)