इंस्टाग्राम से दोस्त से मिलने आई युवती से रेप
पाली
पाली में एक लड़के ने 15 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। प्यार का झांसा देकर सादड़ी से पाली बुलाया। इसके बाद गेस्ट हाउस में ले जाकर रेप किया। वारदात के बाद लड़की आरोपी के पीछे-पीछे उसके मोहल्ले में पहुंच गई और लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना पाली शहर में 9 जुलाई बुधवार को हुई पीड़िता की ओर से सादड़ी थाने में 10 जुलाई को रेप का मामला दर्ज कराया गया।जानकारी के अनुसार पाली के सादड़ी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली पीड़िता की दोस्ती आरोपी से 1 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। लड़के ने लड़की को दोस्ती और प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे मिलने के लिए पाली शहर बुलाया। लड़की पाली पहुंची तो यहां उसे एक गेस्ट हाउस में ले जाकर रेप किया। लड़की ने शादी करने की बात कही तो वहां से चला गया। लड़की आरोपी के पीछे-पीछे उसके मोहल्ले में पहुंच गई। उसने लड़के का पता पूछा तो लोगों ने कारण बताने को कहा। इस पर उसने आपबीती सुना दी। लोगों ने टीपी नगर थाना पुलिस को सूचना दी।
युवती बोली लड़के से शादी कराओ या गिरफ्तार करो
टीपी नगर पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने कहा या तो लड़के से शादी कराओ या फिर उसे गिरफ्तार करो। पुलिस ने लड़की के परिजन और सादड़ी पुलिस को सूचना दी। लड़की को सखी सेंटर छोड़ा। इसके बाद 10 जुलाई को परिजन ने सादड़ी थाने में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज कराया। सादड़ी थाने के SHO हनवंत सिंह ने बताया की लड़के की उम्र के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। आरोपी फरार है। वह बालिग है या नाबालिग उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा। आरोपी की तलाश जारी है।