कार की टक्कर से दंपत्ति की मौत
पाली
पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के रामपुरा की ढाणी के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि प्रकाश 25 अपनी पत्नी रिंकू 21 को लेकर उसके पीहर से लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। दोनों के शव को गुंदोज हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।शुक्रवार को दोनों लोट रहे थे। गुड़ा एंदला थाने के एएसआई शेषाराम ने बताया कि प्रकाश एक दिन पहले गुरुवार को पत्नी को लेकर उसके पीहर राम नाडा की ढाणी गुड़ा एंदला गया था। शुक्रवार सुबह दोनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुरा की ढाणी के पास स्पीड में आ रही कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे उछलकर नीचे गिरे जिसकी वजह से सिर में चोट आई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रकाश की पहले शादी हो रखी थी जो किसी कारण से टूट गई। ऐसे में करीब सात महीने पहले रिंकू से उसका नाता विवाह हुआ था। प्रकाश सूरत में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। जो कुछ दिन पहले ही गांव आया था और ससुराल मिलने गया था। वापस घर आते समय यह हादसा हो गया।