अनियंत्रित कार गड्ढे में उतरी बड़ा हादसा टला

DD RAFTAAR
By -
0

 अनियंत्रित कार गड्ढे में उतरी बड़ा हादसा टला 


पाली

आबूरोड शहर के सदर थाना क्षेत्र में रेवदर रोड स्थित बगेरी के पास एक अनियंत्रित कार गड्ढे में गिर गई। कार में एक ही परिवार के 5 सदस्य सवार थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सकुशल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।गिरवर चौकी प्रभारी कैलाशचंद्र ने बताया की सुंधा माता से अहमदाबाद की जा रही कार बगेरी के पास रविवार करीब दोपहर 2.30 बजे सड़क के पास गड्ढे में गिर गई। हादसे मे किसी के भी चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मौका मुआयना किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)