अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के पांच यात्री भी थे सवार

DD RAFTAAR
By -
0

 अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के पांच यात्री भी थे सवार 


जयपुर 

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान के अब तक पांच यात्रियों के होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें चार यात्री उदयपुर और एक यात्री बालोतरा की बताई जा रही है। यात्रियों में एक नवविवाहिता और दो बच्चे भी शामिल है। यात्रियों के बारे में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल सकी है। वहीं हादसे के बाद परिजन काफी चिन्तित है।गौरतलब है कि एयर इंडिया का यात्री विमान AI 778 गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के मेघानी नगर में क्रैश हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था। हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मैम्बर सवार थे। विमान से लंदन में डॉक्टर पति के पास जा रही थी खुशबू बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की रहने वाली है खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित भी विमान में यात्रा कर रही थी। खुशबू का विवाह 18 जनवरी को हुआ था। खुशबू के पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक है। वे यहां लूणी विधानसभा के खाराबैरा पुरोहितान के रहने वाले हैं।  खुशबू शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही थी। इससे पहले वह अपने ससुराल में रही थी। खुशबू का वीजा के कागजात पूरा होने पर वह अपने पति के पास लंदन जाने के लिए बुधवार को गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजन सहित गांव के लोग भी सदमे में है। वही उदयपुर के चार यात्री भी हादसे वाले विमान में चार यात्री उदयपुर के भी है। जिनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया है। इनके अलावा उदयपुर शहर के मार्बल व्यापारी पिंकू मोदी के दो बच्चे भी विमान में सवार थे। जिनके नाम शगुन मोदी और शुभ मोदी बताया जा रहा है। यह लंदन में पढ़ाई करते हैं।  विमान लंदन के लिए उड़ते ही आग का गोला बना एयर इंडिया का विमान में पूर्व CM रुपाणी समेत 242 लोग थे । अहमदाबाद प्लेन हादसे में पायलट ने  Mayday Call किया था। उसके बाद प्लेन क्रैश हो गया ।प्लेन जहां क्रैश हुआ वहां के डॉक्टर हॉस्टल हैं हॉस्टल के 60 डॉक्टरों के घायल होने के समाचार हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)