95 साल के दूल्हे ने 90 साल की दुल्हन से रचाई शादी - DD RAFTAAR NEWS MEDIA

DD RAFTAAR NEWS MEDIA

DD RAFTAAR NEWS MEDIA

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 4, 2025

95 साल के दूल्हे ने 90 साल की दुल्हन से रचाई शादी

 95 साल के दूल्हे ने 90 साल की दुल्हन से रचाई शादी  


जयपुर 

डूंगरपुर जिले के गलंदर  गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति की इस उम्र में शादी करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल 70 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक बुजुर्ग जोड़े ने बुधवार को शादी कर ली। इसमें खास बात यह है कि दूल्हा 95 साल का तो दुल्हन 90 साल की है।इस शादी में डीजे पर गांव वालों के साथ उनके बेटे और पोते भी डांस करते नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए। मामला डूंगरपुर के गलंदर  गांव का हैं। जहां माता-पिता ने अपने बेटे बेटियों से इस शादी की इच्छा जताई तो बेटे-बेटियों ने कराई शादी गलंदर गांव में 70 साल से साथ रह रहे रामा भाई अंगारी 95 पुत्र माना अंगारी और जीवली देवी 90 ने शादी नहीं की थी। उनके 8 बच्चे हुए। उनकी भी शादी हो गई। नाती-पोते भी हो गए।70 साल बाद उन्होंने घरवालों के सामने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। बेटे-बेटियों ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए धूमधाम से शादी करवाने का फैसला किया। एक जून को लग्न और हल्दी की रस्म हुई। बुधवार को गांव में डीजे पर बिंदौरी निकाली। इस दौरान उनके बेटे-पोतों के साथ गांव वाले भी डीजे पर खूब नाचे। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। फिर गांव वालों को भोजन कराया गया। इस शादी से बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके परिवार वाले बेहद खुश नजर आए। गांव में भी इस शादी की चर्चा रही। रामा भाई अंगारी गुजरात में कुएं खोदने का काम करते थे। वहीं जीवली देवी ने माडा संस्था में करीब 12 साल हैंडलूम चलाया। दरियां बुनती थीं। फिर आंखें कमजोर हुईं तो खेती-बाड़ी संभाली। बुजुर्ग जोड़े का सबसे बड़ा बेटा बखू खराड़ी 60 साल का है। वह किसान है। उससे छोटा बेटा शिवराम 57 टीचर है। तीसरे नंबर की बेटी जंतु थी जिसकी 55 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। बेटी सुनीता 53 टीचर अनिता 50 नर्स और बेटा कांतिलाल खराड़ी 48 टीचर है। बेटा लक्ष्मण लाल 44 खेती-बाड़ी करता है। जबकि सबसे छोटी बेटी सीता खराड़ी 41 शादी होने के बाद से गुम है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages