
संत श्री आशारामजी के साधको ने निकाली गीता जयंती निमित प्रभात हरिनाम यात्रा
Tuesday, December 14, 2021
Comment
संत श्री आशारामजी के साधको ने निकाली गीता जयंती निमित प्रभात हरिनाम यात्रा
#ddraftaarnews #PaliNews
सुमेरपुर | 14 दिसम्बर | पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति द्वारा श्रीमदभगवदगीता जयंती के उपलक्ष मे आज सुमेरपुर व शिवगंज में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं ने जगह-जगह श्रीमदभगवदगीता यात्रा की आरती व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया |
पूज्य बापूजी बताते है कि श्रीमदभगवदगीता आशा, उत्साह और प्रेरणा का अमृतत्व लिए हुए सदैव सत्यस्वरूप, आनंदस्वरूप अपने आत्मसुख को प्रकट करने की दिव्य विद्या से भरा हुआ महान ग्रंथ है |
समिति प्रमुख श्री अर्जुन जी टेकवानी ने बताया कि जिस प्रकार कमल के पते को जल स्पर्श नहीं करता उसी प्रकार जो मनुष्य श्रीगीताजी का ध्यान करता है उसे महापापादि पाप स्पर्श नहीं करते है | जो मनुष्य गीता का अर्थ सुनता है, गाता है और परोपकार हेतु सुनाता है वह परम पद को प्राप्त होता है |
भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि "गीता मे परमं गुहयम गीता मे परमो गूरूः" अर्थात गीता मेरा परम रहस्य है | गीता मेरा परम गुरु है |
गीता ऐसे ज्ञान से भरपूर है कि उसके अमृतपान से मनुष्य के जीवन मे साहस, हिम्मत, समता, सहजता, स्नेह, शांति और धर्म आदि दैवी गुण विकसित हो उठते है |
गीता जिस धर्मोपासना, योग या ज्ञान का विवेचन करती है वह कुछ निराला ही है | गीता मे निर्दिष्ट साधना दैनंदिन लोक-व्यवहार मे भी की जा सकती है |
इस दौरान प्रभात कीर्तन यात्रा में अनेक महिलाएं, बच्चे व व्यक्ति उपस्थित रहे ।
0 Response to "संत श्री आशारामजी के साधको ने निकाली गीता जयंती निमित प्रभात हरिनाम यात्रा"
Post a Comment