करंट की चपेट से युवक घायल, ईलाज जारी

 करंट की चपेट से युवक घायल, ईलाज जारी

घायल का इलाज करते चिकित्सा कर्मी 

पाली

पाली में रविवार को कमठे का काम करते समय मजदुर को करंट के तार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय मजदूर नीचे छत  से गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल की पत्नी व अन्य परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। पति की हालत देख उसकी पत्नी हॉस्पिटल में ही रोने लगी। जिसे परिजनों व  स्टाफ ने संभाला।जानकारी के अनुसार पाली शहर के निकट स्थित मूलियावास गांव निवासी 35 वर्षीय गीगाराम पुत्र नृसिंहराम कमठे का काम करता  है। रविवार  को काम करते वक्त ऊपर से गुजर रही हैवी लाइन से उसका हाथ टच हो गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। और नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घायल मूलिवायास गांव का रहने वाला है जो अपने गांव में ही निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post