प्रधान चुनाव आज किससे सिर सजेगा ताज
पाली
जिले की 9 ही पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान के चुनाव होंगे। भाजपा के पास 9 में से 6 व कांग्रेस के पास 3 में बहुमत है। ऐसे में कम अंतर वाली पंचायत समितियों में दोनों पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर है। सबसे हॉट सीट रोहट व बाली की है। यहां पर काटे की टक्कर है।
रानी कुल वार्ड 17, भाजपा 11, कांग्रेस 5, अन्य 1 यहां एससी की सीट पर सोजत विधायक शोभा चौहान के चाचा जवाहरलाल परिहार के नाम पर सहमति बन सकती है। यहां मुत्रालाल भी दावेदार हैं। डिम्पल का नाम भी सुर्खियों में हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां निर्दलीय भी दावेदारी जता सकते हैं।अब देखना ये है कि किसके सिर सजेगा प्रधान का ताज ।
पाली कुल वार्ड 17, भाजपा 4, कांग्रेस 12, अन्य 1 यहां वार्ड 3 से पूर्व प्रधान रहीं व विधायक प्रत्याशी शोभा सोलंकी के नाम पर कांग्रेस में सहमति बन सकती है। दीपा भी दावेदार हैं। दोनों के नाम सहमति नहीं बनी तो तीसरा नाम सविता का फाइनल होगा। भाजपा के पास यहां से सिर्फ रेखा गर्ग दावेदार हैं।
सुमेरपुर कुल वार्ड 21 भाजपा 4, कांग्रेस 14, अन्य 3 सुमेरपुर में कांग्रेस एक तरफा जीती है, भाजपा सिर्फ 4 पर सिमट गई है। भाजपा से माघाराम मीणा दावेदार हैं। कांग्रेस यहां पर अनिता मीणा का नाम फाइनल कर सकती है।
रोहट कुल वार्ड 19, भाजपा 10, कांग्रेस 9 यहां पर बहुमत भले भाजपा के पास हो, लेकिन कांग्रेस भी 1 सीट ही पीछे है। दोनों ही पार्टियों में यहां पर क्रॉस वोटिंग का खतरा है। भाजपा में यहां से कमलेश चारण, टीकम पटेल व पूरण और कांग्रेस में भगाराम, मंगलाराम व केवलराम के नाम की चर्चा है।
भाजपा व कांग्रेस दोनों के वोटों में सिर्फ 1 का अंतर है। रोहट में तो जातीय समीकरण भी सियासी समीकरण बदल सकते हैं। देसूरी, बाली, रानी, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी व रोहट में भाजपा को बहुमत मिला है। पाली, सोजत सुमेरपुर में कांग्रेस को बहुमत है।
देसूरी कुल वार्ड 17, भाजपा 10, कांग्रेस 7 देसूरी भी विधायक पुष्पेंद्रसिंह के विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे यहां पर भाजपा के पास बहुमत है। यहां भाजपा से गुलाब राम का नाम आगे आ रहा हैं। कांग्रेस से कीकाराम, जीतू जाट व भगवतसिंह कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं।
मारवाड़ जंक्शन कूल वार्ड 27, भाजपा 14, कांग्रेस 12, अन्य 1 यहां विमला जाट व मोहिनी देवी प्रशांत कंवर में से किसी एक को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है। यहां कांग्रेस भंवरी देवी शायर कंवर को अपना प्रत्याशी बना सकती हैं।
सोजत कुल वार्ड 15, भाजपा 4 व कांग्रेस 11 सोजत से पप्पू देवी को भाजपा से प्रत्याशी बना सकती हैं। नीतू कंवर या उगिया देवी कांग्रेस से प्रत्याशी बना सकती हैं।
बगड़ी कुल वार्ड 15 , भाजपा 9, कांग्रेस 5, अन्य 1 ललिता व नेनूदेवी भाजपा से प्रत्याशी हो सकती हैं। कांग्रेस से ममता को नाम प्रत्याशी बना सकती हैं।
बाली कुल वार्ड 31, भाजपा 16, कांग्रेस 15 यहां रविंद्रसिंह मोहन चौधरी या मोहन प्रकाश दवे कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। भाजपा में से महीराजसिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। यहां भी मुकाबला काफी रोचक है।
क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस सतर्क, आज कड़ी पहेरदारी रखेगी। उप जिला प्रमुख चुनाव में 3 सदस्यों की क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। क्रॉस वोटिंग करने वालों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। अब शुक्रवार को होने वाले 9 प्रधानों के चुनाव को लेकर सख्त पहेरदारी रखी जा रही हैं।

Post a Comment
0Comments