गांव की सरकार चुनने का उत्साह मतदान केंद्रों पर लगी लम्बी कतारे

DD RAFTAAR
By -
0

 गांव की सरकार चुनने का उत्साह मतदान केंद्रों पर लगी लम्बी कतारे 



अजमेर 

ब्यावर जिले में पंच-सरपंच चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। गांवों में सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। ब्यावर जिले में रायपुर बदनोर और मसूदा पंचायत समितियों की 100 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। कुल 3 लाख 28 हजार 67 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1 लाख 65 हजार 444 पुरुष और 1 लाख 62 हजार 617 महिलाएं और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पंचायत राज चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20 नवंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख ओर 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)