प्रदेश में खुशहाली हेतु एक साधु कर रहा भूमि में कठोर तप

DD RAFTAAR
By -
0

प्रदेश में  खुशहाली हेतु एक साधु कर रहा भूमि में कठोर तप साधना तप देखने उमड़ रहा सेकड़ो श्रद्धालुओं का सैलाब।


पाली

जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के निकट भैसाना गांव के समीप श्री आई माता गौशाला में एक साधु प्रदेश में खुशहाली के लिए कठोर तप में जुटा है। नवरात्रा महोत्सव में ये साधु  निर्जला उपवास करते हुए  भूमि के अंदर स्वयं को रख कठोर तप किया जा रहा है साधु द्वारा की जा रही इस तपआराधना को देखने और धार्मिक अनुष्ठान तपस्या में सहभागी बनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से गांवों से भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ रहा । यकीनन एक साधु द्वारा शुरू की गई ये भू समाधि साधना व तप से देवी चामुंडा को  प्रसन्न करने की मुहिम आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है ।

  भूमि को खोखला बना कर भूमि में ही नो दिनों तक निर्जला उपवास पर है नवरात्रि का आज अंतिम दिन है । साधु भीकाराम सिरवी भैसाना ने 2003 से गोशाला में गायों की सेवा में लीन है समाजसेवी रमेश दायमा ने बताया कि उन्होंने 2006 में एवं 2020 में भी इसी प्रकार की साधना की थी। उन्होंने बताया कि भूमि के अंदर यकीनन एक समाधि में साधु साधना में लीन है समाधि के ऊपर जो के जवारे  लाखों की संख्या में  उग चुके हैं जो वास्तव में एक शुभ संकेत माने जाते हैं । साधु द्वारा शुरू की गई यह साधना यकीनन क्षेत्र में चर्चा के साथ लोगों की आस्था का विषय बनी हुई है सुबह शाम महा आरती में सैकड़ों की तादात में लोग पहुंच रहे और इस सन्त का हौसला बढ़ा रहे । साधना के साथ साथ गोशाला में करीब 500 गोमाता की सेवा का कार्य भी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)