प्रथम चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 47.87 प्रतिशत एवं पंचायत समिति सदस्य का 48.11 प्रतिशत रहा

DD RAFTAAR
By -
0

 प्रथम चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 47.87 प्रतिशत एवं पंचायत समिति सदस्य का 48.11 प्रतिशत रहा 

 

पाली

 पंचायती राज संस्था चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के प्रथम चरण में मारवाड़ जंक्शन, सोजत, सुमेरपुर, रानी और बगड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के चुनाव अंतर्गत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रथम चरणा में जिला परिषद के 18 व पंचायत समितियों 93 सदस्यों के बीच चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी राजेन्द्र टांक ने बताया कि पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 को लेकर पाली जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में जिले की पांच पंचायत समिति सदस्यों का प्रातः 10 बजे तक कुल 69,793 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत 12.05 प्रतिशत रहा।वहीं पंचायत समितिवार मतदान की स्थिति के अनुसार प्रातः 10 बजे तक बगड़ी पंचायत समिति में 14.21 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 11.49 प्रतिशत, रानी स्टेशन में 8.67 प्रतिशत, सोजत में 14.29 प्रतिशत तथा सुमेरपुर में 13.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में दोपहर 1 बजे तक 29.70 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें पांच पंचायत समितियों में कुल 1,71,963 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें बगड़ी में 34.97 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 26.82 प्रतिशत, रानी स्टेशन में 24.75 प्रतिशत, सोजत में 35.22 प्रतिशत तथा सुमेरपुर में 31.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दोपहर 3 बजे तक कुल 39.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जिसमें 2 लाख 26 हजार 72 मतदाताओं ने मतदान किया। पंचायत समिति बंगड़ी में 47.03 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 36.01 प्रतिशत, रानी स्टेशन में 32.94 प्रतिशत, सोजत में 45.32 प्रतिशत एवं सुमेरपुर पंचायत समिति में 40.99 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सायं 6 बजे तक कुल 48.11 प्रतिशत मतदान पड़े। जिसमें 2 लाख 78 हजार 619 मतदाताओं ने मतदान किया। पंचायत समिति बंगड़ी में 58.51 प्रतिशत, मारवाड़ जंक्शन में 45.69 प्रतिशत, रानी स्टेशन में 40.27 प्रतिशत, सोजत में 54.81 प्रतिशत एवं सुमेरपुर पंचायत समिति में 49.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

 जिला परिषद सदस्य में शाम 6 बजे तक 47.87 प्रतिशत मतदान

पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतदान के दौरान शाम 6 बजे तक कुल 47.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में जिला परिषद की कुल 18 सीटों के लिए 5,87,256 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से सुबह 10 बजे तक 70,257 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 11.96 रहा। दोपहर 1 बजे तक 1,73,269 मतदाताओं ने मतदान कर 29.50 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 2,27,999 मतदाताओं ने मतदान कर 38.82 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 2,81,118 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 47.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)