अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध खिंवाड़ा पुलिस व ए.एन.टी.एफ. पाली की बड़ी कार्यवाही
पाली
पुलिस थाना खिंवाड़ा व ए.एन.टी.एफ. पाली की टीम की सयुक्त कार्यवाही में अवैध गांजा के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वृताधिकारी बाली रतनाराम देवासी ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ईत्तलानुसार सरहद साम्भरियां बेरा जोड़कियां पहुंच जब्बरसिंह के खेत की नियमानुसार तलाशी ली गई। खेत में चारा व ज्वार की फसल में से अवैध गांजा के कुल 80 पौधे बरामद किये गये। पुलिस द्वारा उक्त गांजा के पौधों को जब्त कर आरोपी जब्बरसिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना खिवाड़ा पर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा की फसल तैयार करने, खरीद फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क, स्रोत एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
गठित टीम
बलभद्रसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना खिवाडा
राजेश कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना खिंवाडा
श्रवण कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना खिंवाडा
कुन्जबिहारी हैड कानि. नं. 1298 पुलिस थाना खिंवाडा
मनोज कुमार कानि. नं. 269 ए.एन.टी.एफ. पाली मय टीम
प्रकाश चन्द कानि. नं. 128 पुलिस थाना खिंवाडा
बलराम कानि. नं. 1018 पुलिस थाना खिवाडा
खेमराज कानि. नं. 697 पुलिस थाना खिंवाडा
राधेश्याम कानि. नं. 235 पुलिस थाना खिंवाडा
नन्दसिंह डा. कानि. न. 1046 पुलिस थाना खिवाडा का सहयोग रहा।

Post a Comment
0Comments