अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही
पाली
पाली पुलिस की नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के तहत सोजतरोड पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया की उच्चाधिकारियों के निर्देशन में ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली रतनाराम वृताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाप्रभारी कमला पुलिस थाना सोजतरोड़ के नेतृत्व में जिले में चल रहे नशे के विरूद्व अभियान के तहत थाना सोजतरोड ने दिनांक 30.07. 2026 को सियाट गांव मे आरोपी गोरधन पुत्र हिराम उम्र 35 साल निवासी सियाट थाना सोजतरोड जिला पाली के रहवासी मकान मे चैकिंग की गई तो आरोपी गोरधन के रहवासी घर मे बकरीयो के बाडे मे जमीन मे दबा कर रखी एक प्लाटिस्क की थैली में 926 ग्राम ठोस अफीम मिला। जिस पर आरोपी गोरधन के कब्जे से कुल 926 ग्राम अफिम का दूध बरामद कर प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर मामले में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड
धर्मेन्द्रसिह कानि 1312 पुलिस थाना सोजतरोड
जसवन्तसिह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड
राकेश कुमार कानि 936 पुलिस थाना सोजतरोड का सहयोग रहा।

Post a Comment
0Comments