पत्नी बेटा बेटी ने चार को उतारा मौत के घाट गाड़ी में शव रख लगाई आग
जयपुर
अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई घटना में पूर्व सरपंच, मां-बेटे सहित 4 लोगों की हत्या कर स्कॉर्पियो में जलाने के मामला प्रकाश में आया पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूर्व सरपंच की पहली पत्नी, बेटी और नाबालिग बेटे ने खेत में काम आने वाले औजार से चारों की गला काटकर हत्या की थी। घटना बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार सुबह 5:30 बजे की है। पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी दूसरी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा की हत्या की गई थी। तीन शव गाड़ी में पीछे की तरफ थे। सुरज्ञान देवी की अधजली बॉडी खेत में पड़ी थी। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि पूर्व सरपंच की पहली पत्नी सुनीता (45) को गिरफ्तार किया है। बेटी (19) और बेटा (17) को डिटेन किया है। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए स्कॉर्पियो में शव पटककर आग लगा दी। रामसिंह उन्हें टॉर्चर करता था। इससे दुखी होकर उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पूर्व सरपंच रामसिंह दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था। रामसिंह शराब पीकर मारपीट करता था। नाबालिग बेटे को घर पर खेत के आसपास ही घूमने की अनुमति दी थी। इसके अलावा उसे बाहर कहीं पर भी जाने की अनुमति नहीं थी। बेटे से आए दिन मारपीट होती थी। बुधवार शाम को रामसिंह ने बेटी से मारपीट की। इसके बाद रात को घर के अंदर पहली पत्नी सुनीता, बेटी और नाबालिग बेटे ने खेत में काम आने वाले औजार से चारों का गला काट दिया। बेटे ने घर में खड़े ट्रैक्टर से डीजल निकाला। फिर सब लाशों को स्कॉर्पियो में पीछे डालकर निकल गया। घर से 500 मीटर दूर जाकर डीजल छिड़क कर स्कॉर्पियो में आग लगा दी। मां-बेटी घर पर ही थी। बाद में नाबालिग बेटा वापस घर पहुंच गया। गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलने पर तीनों घर पर ही रोने लगे और कोई मौके पर नहीं गया। तीनों वारदात से अनजान होने का नाटक करने लगे।

Post a Comment
0Comments