NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी

DD RAFTAAR
By -
0

 NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी 


पाली 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। जिसमे राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है। महेश को 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं। वही जोधपुर के मानवेंद्र सिंह राजपुरोहित की ऑल इंडिया 15वीं रैंक आई है। उन्हें 720 में से 670 मार्क्स मिले हैं। मानवेंद्र के पिता एमआर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव और माता गृहिणी हैं। 4 मई को हुई थी परीक्षा में  20.8 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा  दी जिसका रिजल्ट जारी हुआ 22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। 4 मई को NEET-UG एग्जाम देश भर के 5 हजार से ज्यादा सेंटर पर दिन में 2 बजे से 5 बजे तक हुई थी।  इस एग्जाम को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेज में डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)