तीन लाख के डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

DD RAFTAAR
By -
0

 तीन लाख के डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 


पाली 

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस थाना सदर व डीएसटी टीम की सयुक्त कार्यवाही करीब 03 लाख कीमत के अवैध डोडा पोस्त बरामद दो आरोपियों गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट  ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत  विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली रतनाराम देवासी  वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन व सहदेव चौधरी निरीक्षक  थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली के निर्देशन मे पुलिस थाना सदर पाली की टीम व जिला स्पेशल टीम पाली द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुवे रविवार को एन.एच. 62 जोधपुर रोड सरहद गुमटी पर एक स्वीफ्ट कार नम्बर जीजे 16 ए.जे 7911 को डिटेन किया जाकर अवैध मादक पदार्थ 45 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।इस मामले  में आरोपी प्रकाश पुत्र खेगारराम  गोदारा  उम्र 26 साल पेशा मजदुरी निवासी गोदारो की ढाणी हनुमान नगर फींच पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर परसाराम पुत्र भोमाराम  उम्र 27 साल पेशा मजदुरी निवासी गोलिया मगरा सतलाना पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया मामला  एनडीपीएस  में  पंजिबद्व किया गया।

इनका रहा सहयोग 

 शिवनारायण उ.नि. पुलिस थाना सदर सोहनलाल जाखड उ.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम पाली रामनिवास कानि 1360 पुलिस थाना टीपी नगर पाली विशेष भुमिका जस्साराम कानि 611 पुलिस थाना टीपी नगर पाली विशेष भुमिका महिपाल कानि 1606  लक्ष्मणसिह कानि 46  पुखराज कानि 1620 जसराज कानि 1218  धनराज कानि 176 जयवीर कानि 1694 पुलिस थाना सदर का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)