प्लेन क्रैश में जिंदा बचे,रमेश का बचना एक करिश्मा
नई दिल्ली
कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोए ऐसा ही करिश्मा नजर आया अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक युवक के बचने की खबर आ रही हैं ।अहमदाबाद प्लेन हादसे में एक व्यक्ति जिंदा बचा हैं। जो अस्पताल में भर्ती है रमेश विश्वास कुमार का वीडियो सामने आया है। रमेश ने बताया कि मैं प्लेन की 11A पर बैठा था। वीडियो में वो घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। विश्वास के चेहरे पर जख्म हैं और वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।
प्लेन फट गया मेरा बचना करिश्मे से कम नहीं गंभीर घायल रमेश ने बताया टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।
गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। दो यात्री जीवित बचे हैं। 241 लोगों की मौत हुई है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे।इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत भी हो गई।


