प्लेन क्रैश 265 शव अस्पताल लाए,डीएनए से होगी शिनाख्त
नई दिल्ली
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं।जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि अभी तक इस बात की स्थिति साफ नहीं हुई है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है। वहीं गुजरात ATS ने विमान के मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर DVR बरामद किया है।
ATS के एक अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द ही यहां आएगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए। जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। वही गुजरात ATS ने विमान के मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर DVR बरामद किया है। ATS के एक अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द ही यहां आएगी। एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय 53 ब्रिटिश 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष 114 महिलाएं 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। जबकि हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है। मृतकों की स्थिति काफी नाजुक है डीएनए जांच से ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी। जिसकी प्रक्रिया जारी है।

