मामूली विवाद में साली का सिर काटा, कटा सिर लेकर इलाके में घुमा
नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । यहां मामूली विवाद में अपनी ही साली का सिर काट दिया और सिर लेकर आरोपी जीजा इलाके में घूमता नजर आया। घटना शनिवार की है। एक शख्स सुबह साली का कटा सिर लेकर इलाके में घूमते दिखा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में एक व्यक्ति अपनी साली का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूमते दिखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी के दाएं हाथ में एक धारदार हथियार और बाएं हाथ में कटा हुआ सिर दिख रहा है। वह एक मंदिर के सामने जयकारा भी लगता है।पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया की घटना बसंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव की है। आरोपी का शुक्रवार रात को साली से झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने धारदार दरांती से साली का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment
0Comments