ग्लाइंडर कटर हाथ से छुटा युवक गंभीर घायल

DD RAFTAAR
By -
0

 ग्लाइंडर कटर हाथ से छुटा युवक गंभीर घायल


पाली

पाली शहर में लोहे का पाइप काटते समय एक युवक जो  वेल्डर हे उसके  हाथ से ग्लाइंडर कटर छूट कर उसकी छाती  के पास गिर गया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे  में उसके सीने के पास कटर से गहरा घाव हो गया। इलाज के लिए तुरंत उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसके गहरे घाव को भरने के लिए डॉक्टर्स को करीब 20 टांके लगाने पड़े।

जानकारी के अनुसार पाली के महाराणा प्रताप सर्किल के पास 38 साल का राजू लौहार शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी शॉप पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का पाइप काटने के लिए उसने ग्लाइंडर कटर शुरू किया। अचानक उसके हाथ से ग्लाइंडर कटर छूट गया और बॉडी पर गिर गया। हादसे में ग्लाइंडर से कट लगने से सीने के पास गहरा घाव हो गया। उसकी पसलियां तक दिखने लगी। इलाज के लिए देर रात को उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया और घाव को ठीक करने के लिए करीब 20 टांके लगाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)