
शेयर बाजार:सेंसेंक्स 425 पॉइंट बढ़कर 58213 पर पहुंचा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस में तेजी
शेयर बाजार:सेंसेंक्स 425 पॉइंट बढ़कर 58213 पर पहुंचा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस में तेजी

455 अंक ऊपर खुला था सेंसेक्स
सेंसेक्स सुबह 455 पॉइंट्स ऊपर 58,243 पर खुला था। इस दौरान इसने 58,337 का ऊपरी स्तर और 58,168 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 5 शेयर्स गिरावट में और बाकी 25 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले शेयर्स में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख हैं। गिरने वाले शेयर्स में बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति और सन फार्मा हैं।
निफ्टी 108 अंक ऊपर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 पॉइंट्स की तेजी के साथ 17,329 पर कारोबार कर रहा है। इसने दिन में 17,379 का ऊपरी स्तर और 17,328 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में 37 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि 11 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में इँफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टेक महिंद्रा हैं। गिरने वाले शेयर्स में सन फार्मा, टाटा कंज्यूमर, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अन्य हैं।
कल 329 अंक गिरा था बाजार
इससे पहले कल सेंसेक्स 329 पॉइंट्स गिरकर 57788 पर बंद हुआ था। पेटीएम का शेयर 7.72% टूटकर 1380 रुपए पर बंद हुआ था। हालांकि दिन में यह 10% से ज्यादा टूटकर 1297 रुपए तक जा पहुंचा था। पेटीएम का शेयर इसलिए गिरा क्योंकि एंकर निवेशकों का लॉक इन पीरियड खत्म हो गया था और उन्होंने शेयर बेचा। हालांकि आज यह शेयर 3% ऊपर है।
0 Response to "शेयर बाजार:सेंसेंक्स 425 पॉइंट बढ़कर 58213 पर पहुंचा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस में तेजी"
Post a Comment