Monday, June 2, 2025

घर में सो रहे युवक को सांप ने काटा

 घर में सो रहे युवक को सांप ने काटा 

            घायल युवक का इलाज जारी


पाली 

पाली जिले के सांडेराव कस्बे में एक 25 साल के युवक रात को घर में सो रहा था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे मंगलवार सुबह उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसे ICU में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना जिले के सांडेराव में मंगलवार अलसुबह करीब 3 बजे की बताई  जा रही हैं।जानकारी के अनुसार शिवकुमार 25 पुत्र किशोर अपने घर में सो रहा था। अलसुबह 3 बजे अंधेरे में उसकी अंगुली पर किसी जानवर ने काटा। वह उठा लाइट जलाई लेकिन तब कोई जीव-जंतु नजर नहीं आया। ऐसे में वापस सो गया। मंगलवार सुबह होते-होते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब परिजन तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रोमा वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ओल्ड ICU में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home